फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में 1900 उर्दू शिक्षकों की होगी नई भर्ती

Sun, 20 Mar 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी महीने जारी होंगे आदेश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में 1900 उर्दू शिक्षकों की नई भर्ती का फैसला किया है। इस बाबत उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है। इसी महीने आदेश भी जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में सूबे के प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू अध्यापकों के लिए 3500 पद आरक्षित किए गए थे। इन पर भर्तियों के लिए काउंसिलिंग जारी है। 

इसमें 11 अगस्त 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उर्दू और दो वर्षीय उर्दू बीटीसी कोर्स कर चुके युवाओं को मौका दिया गया, बशर्ते उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर ली हो।

शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अगले सत्र से बेसिक स्कूलों में उर्दू पढ़ाने के लिए 1900 शिक्षक और भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया है। 

इसमें टीईटी पास मुअल्लिम-ए-उर्दू कर चुके युवाओं को भी मौका दिया जाएगा, लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि मुअल्लिम-ए-उर्दू की कट ऑफ डेट 11 अगस्त, 1997 ही रखी जाए या बाद के वर्षों में भी यह कोर्स करने वालों को लाभ दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जल्द निर्णय लेने की कवायद चल रही है। माना जा रहा है कि मार्च के आखिर तक इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें