फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती : शिक्षा मंत्री बोले, भर्ती के ठेकेदारों से दूर रहें अभ्यर्थी

Wed, 21 Jul 2021 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सतीश द्विवेदी ने बयान में कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को भरमाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और गैरकानूनी रूप से नौकरी दिलाने का ठेका लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से चंदा इकट्ठा कर ये लोग सरकार को बदनाम कर रहे है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को ठेकेदारों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में से रिक्त रहे 23 हजार पदों का समायोजन के नाम पर युवाओं से भर्ती के नाम पर चंदा इकट्ठा किया है। जबकि वास्तविकता यह है कि कानूनी रूप से रिक्त पदों का समायोजन संभव नहीं है।

विज्ञापन


सतीश द्विवेदी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को भरमाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और गैरकानूनी रूप से नौकरी दिलाने का ठेका लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से चंदा इकट्ठा कर ये लोग सरकार को बदनाम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हर भर्ती की सेवा शर्तें अलग-अलग होती हैं। किसी भी विभाग में भर्ती के पूर्व जिन नियमों के तहत आवेदन मांगे जाते हैं, उसे न भर्ती प्रक्रिया के दौरान बदला जा सकता है और न भर्ती प्रक्रिया पूरी के बाद। इसी आधार पर 69 हजार शिक्षक भर्ती में 23 हजार पदों पर समायोजन कानूनी रूप से नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले में संवदेनशील है। उन्होंने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह घर जाएं और पढ़ाई करें। विभाग में जैसे ही अगला विज्ञापन नौकरी के लिए आएगा तब आवेदन करें। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से उन्हें नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें