फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने मांगी तबादलों की मंजूरी, उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Thu, 12 Nov 2020 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मांगी है। विभाग की ओर से उच्च न्यायालय में तबादलों की मंजूरी के लिए याचिका दायर की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर में 54000 सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादले करने की मंजूरी दी थी। विभाग ने तबादलों के लिए आवेदन पत्रों पर कार्यवाही शुरू की, इसी बीच सहायक अध्यापकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने शैक्षिक सत्र के बीच तबादले नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इधर, विभाग ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर तबादलों की मंजूरी देने का आग्रह किया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अभी परिषदीय स्कूल नहीं खुले हैं। शैक्षिक सत्र के बीच तबादले करने से स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर उच्च न्यायालय से तबादलों की मंजूरी देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें