लख्ानऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे पर तैनात सिपाही घन श्याम राय व राहुल सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। शुक्रवार को कलेवा से पहले पुल के पास सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। सिपाही ने पर्स मालिक की तलाश की।
इसके बाद उसे वापस कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पर्स में 6500 रुपये, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस था। पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी फिरोज सिद्दीकी के मुताबिक, सहारनपुर निवासी मनोज अग्रवाल का पर्स था। वह कंपनी के काम से लखनऊ आए थे।