फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विवेचना में उप निरीक्षक जहांगीर को केंद्रीय गृहमंत्री पदक

Fri, 01 Mar 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उप निरीक्षक जहांगीर को गृहमंत्री पदक
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में एक महिला की हत्या के मामले में उत्कृष्ट विवेचना करने पर उप निरीक्षक जहांगीर अली को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने विवेचकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस साल से यह नया पदक सृजित किया है। उत्तराखंड में हर वर्ष एक उप निरीक्षक को यह पदक मिलेगा, जबकि यूपी बड़ा राज्य होने के कारण वहां आठ विवेचक सम्मानित होंगे।  

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के कोट बांगर क्षेत्र में सात अप्रैल 2017 को सरोजनी (44) से लूटपाट के दौरान हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश हुई। बाद में आरोपी महिला के अधजले शव को मकान के पीछे एक गड्ढे में दबाकर चले गए थे। राजस्व क्षेत्र होने के बावजूद इसकी विवेचना सिविल पुलिस के उपनिरीक्षक जहांगीर अली के सुपुर्द हुई।

घटना का कोई चश्मदीद गवाह और घटनास्थल से कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध न होने के बावजूद उपनिरीक्षक जहांगीर अली द्वारा सर्विलांस और वैज्ञानिक साक्ष्याें के संकलन के आधार पर मुकेश थपलियाल और सत्येश कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लूट का माल खरीदने वाले सर्राफ अवधेश शाह और राजेश रस्तोगी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई। निर्धारित अवधि में इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग की कोर्ट ने चार दिसंबर 2018 को इस घटना को विरल से विरलतम श्रेणी का अपराध मानते हुए मुकेश थपलियाल और सत्येश कुमार उर्फ  सोनू को फांसी की सजा सुनाई। इनके अलावा लूट का सामान खरीदने वाले अवधेश शाह और राजेश रस्तोगी को तीन वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने बताया कि गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट विवेचना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पदक सृजित किया है। रुद्रप्रयाग की इसी उत्कृष्ट विवेचना को लेकर उप निरीक्षक जहांगीर अली को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने उप निरीक्षक अली को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें