लखनऊ की मधुलिका सिंह की आंखों से दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन होगी। पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एसपी सिंह ने मधुलिका सिंह का नेत्रदान कराया। एसपी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संतोष कुमार की मुलाकात पत्नी से हुई थी।
उस दौरान पत्नी भी नेत्रदान के लिए प्रेरित हुईं। 26 जनवरी की शाम मधुलिका सिंह का निधन हो गया। उनकी इच्छा पूरी करते हुए केजीएमयू के आईबैंक की टीम को सूचित किया गया। टीम ने आकर कॉर्निया सुरक्षित कर लिया। जल्द ही इसे दो जरूरतमंद लोगों में प्रत्यारोपित किया जाएगा।