फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना है इनका जुनून

Fri, 03 Aug 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवा मिश्रा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपने अधिकारों के लिए सहारा तलाशने वाली महिलाओं के लिए शिवा मिश्रा एक नजीर हैं। छोटी उम्र के बावजूद शिवा मिश्रा महिला अधिकारों की आवाज न सिर्फ उठाती हैं बल्कि इसके लिए सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करती हैं।
विज्ञापन


महिला अधिकारों के साथ ही शिवा मिश्रा लोगों को जरूरत पड़ने पर न सिर्फ खून का बंदोबस्त करती हैं बल्कि खुद भी रक्तदान करती हैं। शिवा मिश्रा ने बताया कि  बचपन से ही जब अपने आसपास किसी महिला जुल्म होते देखती थीं उसके लिए कुछ करना चाहती थीं।

थोड़ा बड़े होने पर वे इसकेलिए काम करने लगीं। इसके बाद एडवा जैसे संगठन से जुड़कर बाकायदा महिलाओं के लिए काम करना शुरू कर दिया। इन कामों में बस्तियों में जाकर लोगों को पढ़ाना, उन्हें अधिकारों के बारे में जागरुक करने आदि जैसे काम भी शिवा ने करने शुरू कर दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाना चाहती हैं सिविल सेवा में

शिवा मिश्रा - फोटो : amarujala
शिवा का मानना है कि राजनीति में महिलाओं की संख्या और बढ़नी चाहिए जिससे कि उनके लिए बात करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो। शिवा आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। उनके अनुसार यह एक ऐसी जॉब है जिसमें लोगों की समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं।

यहियागंज में रहने वाली शिवा मिश्रा ने लविवि से पीजी किया है। शिवा को समाज सेवा की प्रेरणा महिलाओं की समस्याओं से तो मिली ही साथ ही पारिवारिक माहौल से भी बहुत कुछ सीखा। उनकी बुआ भी समाज सेविका है। काफी हद तक उनसे भी प्रेरणा मिली। लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका हल निकालने की सीख मिली। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें