फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा वंदना और आयुषि ने बनाया आईओटी बेस्ड कूड़ादान, ऐसे करेगा काम

Tue, 19 Feb 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आयुषि वर्मा व वंदना कुशवाहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘स्वच्छ भारत अभियान’ को केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक बढ़ावा दे रही है। अभियान ने लोगों की सोच बदली है। युवाओं ने भी इसमें सुधार किए हैं। बीबीडी एनआईआईटी की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा वंदना कुशवाहा व आयुषि वर्मा ने आईओटी बेस्ड गार्बेज मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित किया है।
विज्ञापन


यह सिस्टम कचरे से भरे डिब्बे की सूचना जिम्मेदारों तक पहुंचाएगा ताकि समय पर उसे खाली किया जा सके। वंदना ने बताया कि कूड़ेदान में सेंसर लगाए गए हैं। इस सेंसर को मुख्य केंद्र से कनेक्ट किया गया। जब कूड़ादान 30 फीसदी भर जाएगा तो सेंसर केंद्र तक इसकी सूचना पहुंचा देगा। 

जब कूड़ादान 60 फीसदी भर जाएगा तो दोबारा सूचना भेजेगा और जब कूड़ेदान पूरी तरह से भर जाएगा तो अलार्म बजने लगेगा। इसके माध्यम से कूड़ादान भरने के बाद नगर निगम या जिम्मेदार एजेंसी इसे तुरंत खाली करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरफ्लों नहीं होंगे कूडेदान

कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
कूड़े को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। इससे कूड़ादान ओवरफ्लो नहीं होंगे और साफ-सफाई बेहतर हो सकेगी। इसके साथ ही इसी आईओटी के प्रयोग से अगर चाहें तो कूड़ेदान का ढक्कन ऑटोमेटिक खुलने व बंद करने की भी व्यवस्था की जा सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें