फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के स्टूडेंट ने बनाया 'यू नियर गो' ऐप, मिलेंगी ये जानकारियां

Sat, 21 Jul 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिव कुमार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आज की तनाव भरी दिनचर्या में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र शिव कुमार ने ‘यू नियर गो’ ऐप विकसित किया है। इससे आप अपने आस-पास के जिम, जुंबा, योगा, फिटनेस सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेंटर में कितने ट्रेंड ट्रेनर हैं, अन्य सुविधाओं और फीस की भी जानकारी इस पर मिलेगी। ऐप में अब तक राजधानी के 70 से अधिक फिटनेस सेंटर की जानकारी उपलब्ध है। साथ ही एक्सरसाइज व योग के वीडियो भी अपलोड हैं। शिव कुमार ने बताया कि जल्द ही इस ऐप पर हम फिटनेस चैलेंज की भी सुविधा देंगे।

आप अपनी एक्सरसाइज का वीडियो अपलोड कर किसी को भी ये चैलेंज दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐप पर आप बिना किसी चार्ज के ट्रेनर, डाइटीशियिन, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।  इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर है कि फिटनेस सेंटर वाले इसका उपयोग कर पेपर लेस वर्क को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही वे अपने सेंटर से बाहर रहेंगे तो भी उन्हें उसकी जानकारी मिलती रहेगी। अपने कर्मचारियों की उपस्थिति भी लगा सकते हैं। शिव कुमार ने बताया कि जब वह सेकेंड ईयर में थे तो एक दोस्त जिम की जानकारी के लिए परेशान था। काफी दौड़-भाग के बाद भी उसे सही जानकारी व सेंटर नहीं मिला। यहीं से उसे आइडिया आया कि सेहत के लिए फिक्रमंद लोगों को घर बैठे सही जानकारी दिलाई जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें