फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानगरों में अब रात दो बजे तक खुले रहेंगे बार

Tue, 28 Jan 2020 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के महानगरों में स्थित बार रात दो बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रह सकेंगी।

विज्ञापन


इस फैसले में लखनऊ, ग्रेटर नोएडा नोएडा (गौतमबुद्घनगर), गाजियाबाद, कानपुर नगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर में शामिल हैं। अभी तक यहां रात 12 बजे तक ही बार खुले रहने की अनुमति होती थी। वहीं, फाइव स्टार होटलों में सुबह चार बजे तक शराब की आपूर्ति की जा सकेगी।

इस पर प्रमुख सचिव आबकारी संजय भुसरेड्डी का कहना है कि अभी महाराष्ट्र में 24 घंटे बार खुलने की व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुए यूपी में भी समय बढ़ाया गया है। इससे व्यापारियों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव का कहना है कि इससे प्रदेश सरकार को बड़े राजस्व की प्राप्ति होगी। फाइव स्टार होटलों को इस सुविधा के लिए 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस के अलावा करीब छह लाख रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें