फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में शुक्रवार दोपहर गुल हुई बिजली घंटों बाद भी बहाल न हुई तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। कांशीराम कॉलोनी की भीड़ लाठी-डंडे लेकर रात 10:30 बजे लौलाई उपकेंद्र में घुस गई और दो घंटे तक उपद्रव, पथराव किया। कर्मचारियों को पीटने के साथ जेई के कमरे में लगा एसी, कंप्यूटर, मेज-कुर्सी के साथ कर्मियों की चार बाइकें तोड़ दीं। हमले से सहमे कर्मचारियों ने उपकेंद्र से भागकर जान बचाई। जेई नीलेश सिंह ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ चिनहट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार काशीराम कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से गर्मी से बेहाल लोगों का गुस्सा रात 10:30 बजे फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। ऑपरेटर अंबरीश कुमार और कर्मचारी दीपक को पीट दिया। रात दो बजे के करीब संकट दूर हो सका। एक्सईएन गोमतीनगर धीरज कुमार ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे ताजिया का जुलूस निकाले जाने के दौरान कुछ देर के लिए बिजली बंद की गई थी। कॉलोनी में बिजली चोरी के कारण एबीसी जल गई थी। इस कारण कुछ हिस्से की आपूर्ति बंद थी।

शिकायत न सुने जाने से बढ़ा गुस्सा
स्थानीय निवासी पिंटू श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पावर हाउस, एसडीओ और जेई को कई बार फोन कर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। बिजली आपूर्ति बहाल करने का कोई प्रयास न किए जाने से लोग भड़क उठे।
विज्ञापन


कटौती के खिलाफ महिलाओं का धरना
चिनहट की कांशीराम कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को धरना दिया। इनका कहना था कि 10 दिन से बिजली दिन-रात रुला रही है। शिकायतें करके थक गए, पर सुनवाई नहीं हो रही।

.......................

फैजुल्लागंज में भी हुआ हंगामा
फैजुल्लागंज उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में रोजाना रात को एबीसी जल रही है। शुक्रवार को ऐसा होने पर लोग आधी रात को उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि लोग उन्हें जबरन पकड़कर ले गए। आपूर्ति बहाल कराने के लिए जेई व एक्सईएन रात में उपकेंद्र पर ही रुके।

अमीनाबाद में एबीसी जलने से संकट
अमीनाबाद में शनिवार को एबीसी व डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में आग लगने से गौरा हाउस, गुलमर्ग होटल रोड सहित आसपास के इलाके की बिजली एक घंटे तक ठप रही। उपभोक्ता पवन शुक्ला का कहना है कि प्रेमनगर एबीसी लाइन गोपालपुरी की ओर जाने वाली सड़क पर मानक से काफी नीचे है। इससे हादसा होने का अंदेशा है। उधर, अपट्रॉन उपकेंद्र से जुड़े इलाके में शुक्रवार रात 8:30 बजे डंपर की टक्कर से खंभे, एबीसी लाइन टूट गई। एक्सईएन आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि रात 11:45 बजे तक नए खंभे लगाकर बिजली चालू की गई। ट्रांसफार्मर की लीड में लगी आग
तेलीबाग। क्षेत्र में चरण भट्ठा रोड पर इंद्रपुरी कॉलोनी के पास 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार रात 12:30 बजे आग लगी। दमकल ने बिजली बंद करके आग को बुझाया। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से जुड़े केबल और लीड में आग लग गई थी। इस कारण चरण भट्ठा रोड व आसपास की कॉलोनी में करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उधर, आंबेडकर उपकेंद्र के तहत एकतानगर में रात 10 बजे आइसक्रीम फैक्टरी के पास केबल में आग लगने से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। (संवाद)

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

लौलाई उपकेंद्र पर हंगामा करते  उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें