फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-9 निवासी सुमन यादव पर एक युवती और तीन युवकों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के वक्त महिला का बेटा दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। सुमन की तहरीर पर इंदिरानगर थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस चारों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सुमन के मुताबिक सात अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे वह घर पर थीं। इसी दौरान किसी ने कई बार घंटी बजाई। उन्होंने दरवाजा खोला तो एक युवती खड़ी थी। उसने कहा कि वह घरेलू काम के लिए आई है। इस दौरान एक कार आकर रूकी। कार से तीन युवक उतरे और घर में जबरन दाखिल हो गए। सुमन को पीछे ले गए और पिटाई कर दी। चिल्लाने की कोशिश पर युवती ने उनकी चुन्नी से मुंह बांध दिया। दो युवक घर के भीतर गए। नीचे मौजूद युवकों ने उन्हें लगातार पीटा जिससे उनके मुंह व नाक से खून बहने लगा। सुमन का दम घुटता देखकर चारों युवक पानी गांव की ओर भाग निकले।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
सुमन घिसटती हुई गेट तक पहुंचीं और शोर मचाया। घर के सामने राहगीर जुट गए और उन्हें संभाला। राहगीरों ने अरविंदो पार्क पुलिस चौकी पर सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद एक सिपाही आया और एंबुलेंस से सुमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमन का कहना है कि घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग है। सात सितंबर को भी घर में चोरी और डकैती की ऐसी ही घटना हुई थी, जिसकी ऑनलाइन एफआईआर है। संदेह है कि इस बार के बदमाश भी पिछली घटना में शामिल थे। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह का कहना है कि युवती कुछ दिन पहले सुमन के घर काम करने आई थी। प्रारंभिक छानबीन में लेनदेन का विवाद सामने आया है। सुमन के पास युवती का कोई आई कार्ड भी नहीं है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें