फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: सड़क, पुल को लेकर दो गांवों के मतदाताओं ने किया बहिष्कार, समझाने पहुंचे उच्च अधिकरी

Mon, 20 May 2024 11:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Barabanki Lok Sabha: बाराबंकी जिले  के दो गांवों ने चुनावों का बहिष्कार कर दिया। सड़क और पुल की मांग ना माने जाने पर उन्होंने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
Barabanki Lok Sabha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के दो गांव में विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है जिसे लेकर हंगामा मचा है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के जमका गांव के मतदाताओं ने गांव में सड़क, पुलिया और गौशाला की मांग को लेकर मतदान नहीं करने की घोषणा कर दी है। इसलिए यहां मतदान प्रभावित है। सरयू नदी के किनारे यह गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है। हड़कंप मचने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक जमका गांव के लोग गांव की सड़क, नाले पर पुलिया और गौशाला न होने से होने वाली परेशानी के बारे में कह रहे हैं। सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो केंद्र पर भीड़ नहीं लगने से मतदान कार्मिकों को इस बात का भान हुआ कि आखिर मतदाता क्यों नहीं आ रहे हैं। कुछ देर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार मांग के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

 गांव में आने वाले अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। रामनगर के एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि मतदाताओं को समझाया जा रहा है। उधर, अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पारा हाजी गांव के लोगों ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


यह मतदान केंद्र बाराबंकी जिले में पड़ता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और एसडीएम पहुंच गए हैं। यह भी मतदान नहीं हो रहा है। मतदाताओं का कहना है कि कल्याणी नहीं पर पुल की मांग कर रहे है मगर इसको लेकर जिम्मेदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यह सुबह से एक भी वोट नहीं पड़े हैं। रामसनेहीघाट के एसडीएम गांव में मौजूद रहकर लोगों को समझा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें