फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाराबंकी में पुल से ट्रेन के बगल गिरा डंपर, बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप; डायवर्ट की गई कई ट्रेनें

Thu, 27 Nov 2025 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Dumper falls from bridge: बाराबंकी जिले में रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे रेलवे लाइन में गिर गया। 
विज्ञापन
रेल पटरी के बगल गिरा डंपर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार डंपर बुधवार रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फिट नीचे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में दूसरी लाइन पर गिरा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। करीब 45 मिनट बाद गोंडा निवासी चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे में रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को हटाने में समय लग रहा है। इस कारण बाराबंकी से सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा। करीब 100 ट्रेनों की देरी, रूट बदलने और अचानक ट्रेनें रोक दिए जाने यात्रियों को परेशानी भी हुई।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

सहम गए यात्री

डंपर को काटकर ड्राइवर को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
सीओ गरिमा पंत के अनुसार रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बुढ़वल-गोरखपुर रेल लाइन गुजरी है। रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। यात्री सहम गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे। सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली।

डंपर चालक मलबे में फंसा था। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस बल ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि छह थानों की पुलिस के साथ ही रेलवे सुरक्षा बल की मदद भी ला जा रही है। रेल लाइन क्लीयर करने का प्रयास किया जा रहा है।

डंपर चालक की पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। डंपर में मौरंग लदा था। इसलिए रेलवे लाइन चिटक गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार हालात को देखते हुए पूरी रात रेल यातायात प्रभावित रहने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें