फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: अज्ञात वाहनों की चपेट में महिला समेत दो की मौत, टक्कर मारने के बाद भाग निकले वाहन

Fri, 20 Dec 2024 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Accident in Barabanki: बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इधर शहर में चार अन्य जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 14 घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुल्तानपुर व अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसों में दो लोगोें की मौत हो गई। दोनों को टक्कर लगने के बाद वाहन रुके नहीं। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। थाना क्षेत्र लोनीकटरा के ककरी गांव निवासी बरमाल उर्फ पच्चू सिंह के पुत्र दुर्गा बक्श सिंह (40) बाइक से अंसल लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर छंदरौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस गंभीर अवस्था में सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंची तो मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। वहीं, सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जलालपुर गांव के पास इसी गांव के राजेश की पत्नी सोनिया (42) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


चार जगहों पर मारपीट व तोड़फोड़, 14 लोग घायल
चार जगहों पर मारपीट व तोड़फोड़ की घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अम्बियापुर मजरे नकटौली गांव निवासी पंचराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पुत्री किरन देवी के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में काजी बेहटा निवासी प्रमोद कुमार व आलोक कुमार रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए।

कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी मो. आलम के घर पर शुक्रवार को शटरिंग का काम चल रहा था। रास्ते में सरवरी के लड़के तालिब की बाइक खड़ी थी। बाइक को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे आलम, मन्नू, चंदन, समीर, तालिब, अलीम, हारून व कलीम समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बनमऊ गांव निवासी कमला देवी के अनुसार बृहस्पतिवार रात गांव के रवि, प्रदुम व उनके परिजनों ने लाठी-डंडा से हमला करके कमला देवी, इनकी पुत्री रानी, पति विनोद व सास फूला देवी को जख्मी कर दिया। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनौक गांव निवासी उर्मिला ने गांव के ही सुरेश शर्मा व उनके परिजनाें के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व 14 वर्षीय पुत्री मधु से सोने का बुंदा छीनने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें