फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : होम क्वारंटीन किए गए बुजुर्ग के शव सड़ने की बात से प्रशासन ने किया इनकार, हाल जानने पहुंची थी राजस्व टीम

Sun, 12 Apr 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र में बाहर से लौटने के बाद क्वारंटीन किए गए बुजुर्ग की जांच करने राजस्व की टीम गई थी। टीम ने उसे राशन भी उपलब्ध कराया गया था। क्वारंटीन के दौरान मौत के बाद बुजुर्ग का शव सड़ने की बात को प्रशासन पूरी तरह गलत बता रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि राजस्व टीम की मौजूदगी में परिवारजनों ने बुजुर्ग के शव का उसका अंतिम संस्कार किया था। एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव में क्वारंटीन किए गए बुजुर्ग रामसेवक (75) 22 मार्च को गुजरात से लौटे थे। उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया था। पांच मार्च को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर छह मार्च को राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने बुजुर्ग को राशन भी उपलब्ध कराया। टीम के पास इसके फोटो भी उपलब्ध हैं।

सात मार्च तक वह ठीक थे लेकिन 10 मार्च को मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल लिया। राजस्व टीम की मौजूदगी में कोटेदार समेत परिवार के चार अन्य सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार किया। उन चारों को क्वारंटीन कराया गया है। बुजुर्ग का शव सड़ने की बात पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


गत दिनों कोरोना पॉजिटिव मिले बदोसराय क्षेत्र के युवक के गांव को रविवार को फिर से सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की टीम पूरी तरह से गांव पर नजर बनाए है। शनिवार को युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी गांव लगातार सील है। लोगों को सामान उनके घर पर मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें