फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी दुष्कर्म प्रकरण : पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेजे गए सवा आठ लाख रुपये

Mon, 19 Oct 2020 01:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के बाद मारी गई किशोरी के परिवारीजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि का प्रमाण पत्र रविवार को सांसद उपेंद्र रावत ने सौंपा। इसके अलावा विधायक रामनरेश रावत ने भी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में बैंक खाते में सवा आठ लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसका प्रमाण पत्र सांसद उपेंद्र रावत ने पीड़ित परिवार को सौंपा। उनके साथ एसडीएम सदर अभय पांडेय व अन्य लोग भी थे।इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवार के घर तक सड़क का निर्माण कराने का वायदा किया।  रविवार को बछरावां विधायक रामनरेश रावत भी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक को देखकर मृतका का पिता पैर पकड़कर रोने लग।

इस पर विधायक ने पिता को संभाला और चारपाई पर बैठाकर शांत कराया। विधायक ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन आपकी मदद कर रहा है। कोई परेशान हो तो हमें बताएठ। मैं मुख्यमंत्री तक आपकी बात पहुंचाऊंगा। दूसरी तरफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त रिषिकेश के पिता ने अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए फर्जी केस में फंसाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। उसने मामले की पारदर्शिता से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


पांचवें दिन गांव में पुलिस का पहरा
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के पांचवें दिन में भी गांव में पुलिस का पहरा है। गांव पहुंचने वालों की पुलिस निगरानी कर रही है। हर गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जा रही है।  कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतरिख के अलावा सफदरगंज व देवा कोतवाली से महिला व सिपाहियों को लगाया गया है। एलआईयू की टीम भी पीड़िता के घर आने- जाने वाले निगरानी व उसकी गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग कर रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें