फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में 38 प्रतिशत कम हुए दुष्कर्म संबंधी अपराध : सिद्धार्थ नाथ सिंह

Mon, 19 Oct 2020 01:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विपक्ष कृषि विधेयक को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है कि बिल आने से एमएसपी बंद हो जाएगी लेकिन वो तो लगातार चल रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश इत्यादि सभी जगह धान की खरीद जारी है। यह बात प्रदेश सरकार के खादी एवं रेशम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही।
विज्ञापन

रविवार को नगर के पत्थर शिवालय स्थित अपने आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा इस बिल के आने से बिचौलियों और दलालों के बजाय डायरेक्ट किसानों का फायदा होगा। यह बात विपक्ष को नागवार गुजर रही है। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मई से अब तक हमने अपने विभाग के माध्यम से साढ़े 8 लाख नई इकाइयों को 24 हजार करोड़ रुपये का ऋण देने काम किया है। जिसमें कोई ब्यूटी पार्लर, स्पेलर, राइस मिल या अन्य व्यवसाय कर रहा है। शिक्षकों की भर्ती वैध तरीके से की गई है। इसके अलावा विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा योगी सरकार में वर्ष 2016 की तुलना में महिलाओं से संबंधित अपराधों में 42 प्रतिशत तथा दुष्कर्म संबंधी अपराध 38 प्रतिशत कम हुए हैं। इसके लिए एनसीआरबी ने भी प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जाति और मजहब के आधार पर प्रथमिकी दर्ज नहीं की जाती है। जैसा कि दीगर सरकारों में किया जाता था। इसका अंदाजा आप एनसीआरबी के आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं। इस मौके पर शरद चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार जैन, वेदरत्न मिश्रा, पीयूष मौर्या, रोहित नाथ सिंह, नवदीप गुप्ता, राजू अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें