फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: महादेव सरोवर में डूबने लगा युवक तो पीएससी जवान ने कूद कर बचाई जान

Mon, 12 Aug 2024 05:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (बाराबंकी)

सार

श्री लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में मंदिर के सरोवर में स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा तो पीएसी जवान ने कूद कर जान बचाई। इस दौरान सरोवर के क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
पीएसी जवान ने डूबने से बचाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में मंदिर के पास स्थित सरोवर में रविवार रात को नहाते समय डूब रहे एक श्रद्धालु की जान पीएसी जवान ने बचा ली। गोंडा जिले के मौजलतीपुर धोकल थाना करनैलगंज निवासी युवक शिवपाल यादव (30) सावन के चौथे सोमवार पर महादेव में जलाभिषेक करने के लिए अपने दोस्तों के साथ रविवार की शाम ही आ गया था।

विज्ञापन


रात में वह दोस्तों के साथ लोधेश्वर महादेवा मंदिर के निकट स्थित सरोवर में स्नान कर रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख पीएससी के जवानों की निगाह पड़ी तो वे तालाब में कूद गये। जवान ने ट्यूब के सहारे युवक की जान बचा ली।
विज्ञापन


रामनगर के कोतवाल रत्नेश कुमार पांडे ने बताया कि सरोवर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि स्नान के वक्त श्रद्धालुओं को असुविधा या जोखिम न हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें