बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार रात दो किशोरों की मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योली निवासी रंजीत कुमार (16) और अमन (15) गुरुवार की देर रात बाइक से फतेहपुर की ओर घर जा रहे थे।
इस दौरान फतेहपुर-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर औरंगाबाद के निकट बाइक सड़क किनारे भूसा लादकर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई।
गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रात में रंजीत ने और सुबह अमन ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।