फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़, दो की मौत, 46 श्रद्धालु घायल

Mon, 28 Jul 2025 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Big accident in Avasaneshwar temple: यूपी के बाराबंकी जिले में अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 46 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचकर हाल लेते डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध औसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने टिन शेड में करंट उतरने से रविवार रात भगदड़ मच गई। कुचलकर कोठी क्षेत्र के नकटा सहरिया निवासी रमेश कुमार (30) और लोनीकटरा के मुबारकपुर निवासी प्रशांत कुमार (22) की मौत हो गई। 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में एक श्रद्धालु रायबरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। बैरिकेडिंग और टिन शेड के नीचे भी हजारों कांवड़िया मौजूद थे। भीड़ के मद्देनजर जलाभिषेक के लिए रात 12:00 बजे ही कपाट खोल दिए गए। करीब दो बजे टिन शेड पर एक बंदर कूदा। इससे वहां से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर शेड पर गिर गया और पूरे शेड में करंट फैल गया। कई लोगों को झटका लगा। जान बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। एक के ऊपर एक लोग गिरते गए। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।

मंदिर की बिजली आपूर्ति बंद कर पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बैरिकेडिंग के अंदर कई लोग जमीन पर घायल पड़े थे। सभी को हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देर रात ही डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बताया कि बंदर के उछलने से विद्युत तार टूटा और टिन शेड में करंट फैल गया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। जांच के आदेश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, विद्युत सुरक्षा और बैरिकेडिंग व्यवस्था की तकनीकी जांच कराई जा रही है। सोमवार सुबह घटनास्थल पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की रिपोर्ट तलब की है।



 

सावन के सोमवार की वजह से थी भारी भीड़

घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं। 

सामने आई मृतकों और गंभीर रूप से घायलों की सूची

1-प्रशांत (22)पुत्र रामकृपाल मृतक मुबारक पुर लोनीकटरा
2-एक मृतक (25) वर्षीय अज्ञात 

घायल
1-रंजीत (26)पुत्र साहब दीनमोहदीपुर सतरिख 
2-पलक(13)पुत्री रंजीत रामछतौरा कोठी
3-संध्या(24)पुत्री महेश भुलभुलिया कोठी
4-सुंदरम सिंह (14) पुत्र सरतेजमोहदीपुर कोठी
5-लक्ष्मी(18)पुत्री पवन बिबियापुर घाट कोठी
6-अमन(18)पुत्र बाबादीन गढी घोसियामऊ सुबेहा
7-बैजनाथ(22)पुत्र जगजीवन सुबेदार पुरवा हैदरगढ़




 
विज्ञापन

करंट से हुई दोनों श्रद्धालुओं की मौत

 हैदरगढ़ स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करंट से ही दोनों श्रद्धालुओं की मौत हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश कुमार व प्रशांत कुमार की मृत्यु का कारण इलेक्ट्रोक्यूशन (करंट) बताया गया है। दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मंदिर परिसर में अब स्थिति सामान्य है। श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें