फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon IN UP: पश्चिमी यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा क्षेत्र के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी

Mon, 28 Jul 2025 07:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मानसूनी बारिश पूरे प्रदेश में जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 



 
विज्ञापन
कल कई शहरों में होनी है अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। सोमवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। जाैनपुर में 69.2 मिमी और अमेठी में 65 मिमी बारिश हुई। वहीं गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में भी अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल एक सप्ताह तक यूपी के तराई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर जारी रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कमजोर पड़ा है। इससे मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हुआ है। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक हल्की से मध्यम बारिश का दाैर जारी रहेगा।

विज्ञापन

यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां येला अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें