फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बड़ी गलती: गणतंत्र दिवस पर मदरसे पर फहरा दिया इस्लामिक झंडा, एफआईआर के निर्देश

Thu, 26 Jan 2023 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

आनन-फानन सुबेहा के इंस्पेक्टर संजीत कुमार सोनकर पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी हैदरगढ़ सीओ जेएन अस्थाना और एलआईयू की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
मदरसे पर फहराया इस्लामिक झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के हैदरगढ़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबेहा थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव में स्थित एक भवन पर इस्लामिक झंडा फहरा दिया गया। बाकायदा झंडा फहराने के बाद मिष्ठान का वितरण बच्चों में किया। ग्रामीणों के अनुसार भवन में मदरसा संचालित किया जाता है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जबकि आयोजन करने वाले की तलाश चल रही है। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर गांव में एक भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इस्लामिक झंडा फहरा दिया गया है।

आनन-फानन सुबेहा के इंस्पेक्टर संजीत कुमार सोनकर पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी हैदरगढ़ सीओ जेएन अस्थाना और एलआईयू की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि, जहां झंडा फहराने की बात हो रही है वह मदरसा नहीं है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। निर्देश दे दिए गए हैं, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें