फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: देहरादून एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, रोकी गई ट्रेन, कूद कर भागे यात्री

Tue, 14 May 2024 11:33 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)

सार

हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन रुकने पर दशहत में यात्री बोगी से नीचे कूद गए। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन में आग लगने से यात्री दहशत में आ गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस में त्रिवेदीगंज के पास अचानक पहियों से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन ट्रेन रोकी गई और ट्रेन रुकते ही यात्री कूद कर बाहर आ गए। हालांकि एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन


लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर देहरादून एक्सप्रेस हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास पहुंची थी कि यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से तेज धुंआ उठ रहा है। धुआं इतना तेज था कि जैसे ट्रेन के नीचे आग लग गई हो।

यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को मंगलपुर के पास ही इमरजेंसी ब्रेक मार कर रोक दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो परिचालन के अधिकारी सतर्क हो गए। भीषण गर्मी के बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूद कर बाहर आ गए। सैकड़ों यात्री अपना सामान भी नीचे लेकर उतर आए।
विज्ञापन


सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि गर्मी के दौरान पहियों की रगड़ के कारण ऐसा हुआ। यह भी चर्चा थी कि कुछ पहिए नहीं चल रहे हैं जो रगड़ते हुए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर धूप में बेहाल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें