बाराबंकी के बड्डूपुर थाने के एक गांव में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मार दी। गोली गृहस्वामी के हाथ पर लगी जिससे वह घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
घर में लूटपाट के इरादे से छत पर पहुंचे बदमाशों को गृहस्वामी ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें गृहस्वामी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया लेकिन सभी भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सीतापुर जिले की सीमा से लगा रहलामऊ गांव है। बृहस्पतिवार को इस गांव के एक मकान में नगदी जेवर बटोरने के बाद बदमाश गांव के ही संतोष प्रजापति के मकान को निशाना बनाने पहुंचे थे। रात करीब 2:30 बजे संतोष ने खटपट की आवाज सुनी तो वह जाग गया। उसने देखा कि उसके छत पर कुछ बदमाश खड़े हैं। बदमाशों को देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने फायर झोंक दिया।
गोली लगने से संतोष के हाथ के चीथड़े उड़ गए हालांकि तब तक ग्रामीण इकट्ठा हो चुके थे और उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। रात 2:30 बजे मौके पर पहुंची कसीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह ने पूरे मामले की जानकारी के बाद बदमाशों की सुराग में काफी देर तक कांबिंग की।
सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घायल का इलाज लखनऊ के केजीएमयू स्थित ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।