फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: सरेराह छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर ग्रामीण को पीटकर किया लहूलुहान, केस दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीण को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विवाद के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं से दबंग युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं को परेशान देख एक ग्रामीण ने जब युवकों का विरोध किया तो उनको भी जमकर पीटा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर गेन्दौरा गांव मोड़ के पास छात्राएं वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार चार युवक पहुंच गए। युवकों ने सरेराह छात्राओं पर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया तो युवकों ने धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान क्षेत्र के ही गेन्दौरा निवासी मारुति नंदन मिश्रा उधर से गुजर रहे थे।

उन्होंने पूरा माजरा समझने के बाद युवकों का विरोध शुरू किया। छात्राओं के बचाव में ग्रामीण को आता देख युवक भी दबंगई पर उतर आए। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जब मौके पर भीड़ लगने लगी तो युवक फरार हो गए। मारुति नंदन को घायल अवस्था में सीएचसी रामनगर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, थाने से महज दो किलोमीटर दूरी पर यह घटना हुई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज किए। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रामनगर से कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें