फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: दो माह के मासूम बच्चे को पिता ने 60 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने लखनऊ से खोज निकाला, दो हिरासत में

Sat, 08 Mar 2025 06:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बच्चे को बेचने के लिए 100 रुपये के स्टांप पर गोदनामा तैयार किया गया था। पुलिस ने बच्चे को लखनऊ से खोज निकाला। मामले में दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर में एक दंपति ने अपने महज दो माह के मासूम बच्चे को गैर समुदाय के एक व्यक्ति को 60 हजार रूपये में कथित रूप से बेच दिया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात बच्चे को लखनऊ के कैसरबाग इलाके से खोज लिया गया। फिलहाल मासूम बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा गया गोदनामा: चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार के अनुसार बाराबंकी के निवासी दंपति ने पांच मार्च को लखनऊ के कैसरबाग घसियारी मंडी निवासी मोहम्मद यासिर नामक व्यक्ति को अपने दो माह के मासूम बच्चे को कथित रूप से गोद दे दिया। इसके लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर ‘गोदनामा’ लिखा गया।  

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दंपति ने अपने बच्चे को पैसों के लिए सौंप दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की। लखनऊ पहुंचकर पुलिस ने मोहम्मद यासिर को हिरासत में ले लिया और मासूम को सुरक्षित खोज लिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। बच्चों को खरीदने वाला जेल भेजा जाएगा। फिलहाल वन स्टाफ सेंटर पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें