बाराबंकी में मसौली इलाके में हुई युवती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका की भाभी के भाई को आरोपी बनाते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। घटना के पीछे मुख्य वजह प्रेम प्रसंग बताई गई है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को मसौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की हने वाली एक युवती का शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। युवती की चाकू मारकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस मामले का प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेन्द्र शर्मा की टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ कोमल निवासी चन्दनपुरवा थाना सफदरगंज को बुधवार रात चौपला हाईवे, सागर इंस्टीट्यूट के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ कोमल ने पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरी बहन की शादी ग्राम कोटवा थाना मसौली में हुई थी। वहां पर उसका अक्सर आना-जाना अपनी बहन के यहां ग्राम कोटवा होता था और इस दौरान करीब चार साल पहले उसके संबंध उसकी बहन की ननद से हो गया था जिससे, वह शादी करना चाहता था। इसकी जानकारी मेरे उसके जीजा को हो गयी तो उनसे कई बार कहा सुनी हुई जिसके कारण उन्होनें ससुराज आना छोड़ दिया था। इस बीच युवती का विवाह 11 दिसम्बर-2020 में थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत तय हो गयी जिसको लेकर आरोपी ने कई बार उससे भागने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नही हुई और उसकी शादी हो गयी। शादी के अगले दिन अरोपी युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिस पर युवती ने उसे फोन कर बहुत समझाया था। इसके बाद युवक ने युवती को एक छोटा मोबाइल सिम सहित खरीदकर दिया था।
इसी नवरात्रि में युवती का गौना तय हो गया था जिसको लेकर आरोपी युपक परेशान रहता था और कई बार अपने साथ भाग चलने के लिए उसने युवती से कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसी के चलते युवक ने एक प्लान बनाया जिसके तहत मसौली बाजार से एक चाकू खरीदा और चार अप्रैल की रात अपनी बहन की ननद को अपने पूर्व में मिलने वाले स्थान रफीनगर रेलवे हाल्ट के पास बुलाया और अपने साथ चलने के लिए कहा तो उसने साथ चलने के लिए मना कर दिया जिस पर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैने बातों-बातों में पीछे से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया जिससे वो भागने लगी तो पटरियों के बीच में गिर गयी उसके बाद मैनें उसका गला काट दिया। आरोपी ने बताया कि मरने का इत्मीनान करने के बाद कुछ लोगों के आने की आहट होने पर मौके से उसका मोबाइल लेकर भाग गया और उसके बाद चाकू को नहर पुलिया आईटीआई स्कूल सफदरगंज के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।