फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: एसडीएम की गाड़ी से पुलिस ने नीली बत्ती व हूटर हटवाया, एसएसआई और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Thu, 20 Jun 2024 05:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एसडीएम की गाड़ी से नीली बत्ती और हूटर निकलवाने के मामले में एसएसआई और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी की गाड़ी से हटाया गया हूटर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर में एक पीसीएस अधिकारी की सरकारी गाड़ी रोककर एसएसआई और चौकी इंचार्ज ने हूटर और नीली बत्ती उतरवा दी। इसके बाद वीडियो भी वायरल होने लगा। अधिकारी ने इसे लेकर डीएम से शिकायत की तो डीएम नाराज हो गए और उन्होंने एसपी से वार्ता की।

विज्ञापन


डैमेज कंट्रोल करने के लिए तत्काल एसएसआई और चौकी चार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीसीएस अधिकारी मधुमिता सिंह बाराबंकी के रामनगर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात हैं। कार्रवाई के समय उनकी बहन गाड़ी में बैठी थी।

ये भी पढ़ें -  सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, मिले लापरवाही के पुख्ता सबूत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूजीसी नेट परीक्षा रद्द: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में पेपर माफिया जमकर कर रहे धांधली, ये देश के खिलाफ साजिश


बुधवार की देर शाम शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहे पर शहर कोतवाली के एसएसआई वीके शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अयोध्या की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम लिखी एक गाड़ी आई तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकवा लिया।
विज्ञापन


सरकारी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी और हूटर भी था। दोनों सब इंस्पेक्टर ने ड्राइवर को रौब में लेते हुए तत्काल हूटर और नीली बत्ती उतरवा दी। हालांकि गाड़ी में उस समय पीसीएस अधिकारी मधुमिता की बहन बैठी थी। कुछ ही देर में इसका वीडियो वायरल होने लगा।

पुलिस के इस बर्ताव की शिकायत उन्होंने डीएम से की। डीएम ने इसे लेकर एसपी से बात की तो एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गलत व्यवहार करने के कारण दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें