फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी दुर्घटना: हादसे में आठ मौतों के बाद मातम, स्कूल और बाजार बंद, शासन ने तलब की रिपोर्ट

Tue, 04 Nov 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे की शासन ने रिपोर्ट मांगी है। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थी। जब शव कस्बे पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर अधिकारियों ने किया भ्रमण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। मृतकों में फतेहपुर कस्बे के व्यापारी प्रदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत पूरा परिवार समाप्त हो गया। मंगलवार दोपहर जब शव कस्बे पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर गली और मोहल्ले में चीख-पुकार गूंज उठी।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों में चार लोग मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हैं। इनके घरों में कोहराम मचा है। इस भीषण दुर्घटना से फतेहपुर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और शोकसभा कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं 15 वर्षीय कृष्ण की मौत पर उसके स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी हादसे में आठ की मौत: हंसी-खुशी निकला परिवार... शाम को मौत की खबर मिली, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच बार हुए चालान तो रद्द होंगे वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस, बचने के लिए इन नियमों का करें पालन


उधर,  एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना कल्याणी नदी के पुल के पास हुई। देर रात पुल के आसपास में धुंध छाई होने के कारण ट्रक और कार एक-दूसरे को देख नहीं सके और आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी चालक की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है।

इधर, घटना उस वक्त हुई जब पूरे जिले में यातायात जागरूकता माह चल रहा है। हादसे को लेकर शासन ने गंभीरता दिखाई है और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें