फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाढ़ प्रभावित इलाके में दलदल में फंसी 16 गाय, सीएम योगी ने पहले ही किया था आगाह, रेस्क्यू शुरू

Thu, 10 Oct 2024 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की सिरौलीगौसपुर तहसील के एक गांव में 16 गायें दलदल में फंस गईं। प्रशासन उन्हें निकालने का प्रयास कर रहा है।
 
विज्ञापन
दलदल में फंसी गायें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ प्रभावित अलीपुर हुसैनपुर गांव के पास दलदल में कई गाय फंस गई हैं। यह बेजुबान न केवल भूखी हैं बल्कि निकलने का तमाम प्रयास करने के बाद भी नहीं निकल सकीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस की टीम भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गायों को दलदल से निकलने का रेस्क्यू चल रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी में आर्थिक शक्ति बनीं महिलाएं: पहले सिर्फ 60 हजार, अब 3.27 लाख संपत्तियों पर मिला मालिकाना हक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, आठ गाड़ियो ने पांच घंटे में काबू पाया


यह भी बता दें की कुछ दिन पहले बहराइच से लखनऊ जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी क्षेत्र में कुछ गायों को बाढ़ से घिरे देखा था तो उन्होंने अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की बात कही थी। सिरौलीगौसपुर की एसडीएम प्रीति सिंह भी रेस्क्यू में मौजूद है 16 गाय दलदल में फंसी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें