अवध बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के क्षेत्राधिकार में
मुरादाबाद, बरेली और कानपुर मण्डल में आने वाले जनपदों को भी शामिल करने की
मांग पर एक अक्टूबर को न्यायिक काम न करने का निर्णय किया है।
समर्थन में
अवध बार, पब्लिक स्टेट सर्विस ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन, ऑल यूपी कन्ज्यूमर
प्रोटेक्शन बार एसोसिएशन, पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन, रेवेन्यू
बार एसोसिएशन एवं अन्य बार एसोसिएशन भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगी।
बैठक की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि गोविंद सिंह परिहार ने
की, जबकि संचालन महासचिव आनंदमणि त्रिपाठी ने किया।