लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश से गठित एल्डर्स कमेटी ने लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। लखनऊ बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान 11 अक्तूबर को और मतगणना 12 अक्तूबर को होगी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गोपाल नारायण मिश्रा ने बताया कि कमेटी ने बैठक करके निर्णय लिया है कि सदस्य 13 सितंबर तब अपना चंदा जमा कर सकेंगे वहीं प्रत्याशियों का नामांकन 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होगा। नामांकन वापसी व नामांकन पत्र की जांच 3 अक्तूबर को होगी। बताया गया कि वैध मतदाता बार कौंसिल ऑफ उ.प्र. या बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी सीओपी के साथ आकर 11 अक्तूबर की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे वहीं 12 अक्तूबर की सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।