बौद्ध परिपथ पर गन्ना लदे वाहनों के पीछे लगा थ्री एक्स का लाल बैनर
कटरा (श्रावस्ती)। कोहरे में रिफ्लेक्टर के बिना ट्रैक्टर ट्राॅलियां गन्ना लादकर बौद्ध परिपथ पर फर्राटा भर रही थी। ‘अमर उजाला’ ने 24 व 26 जनवरी को इस समाचार को प्रमुखता से सचित्र प्रकाशित किया। जिसका असर अब दिखने लगा है। गन्ना लदे वाहन अब पीछे ट्रिपल एक्स का लाल रंग का बैनर लगाने लगे हैं।
जिले में पड़ रहे भीषण कोहरे के कारण सिर्फ रात ही नहीं दिन में भी चंद कदमों की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं बौद्ध परिपथ सहित जिले के प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित गन्ना तौल केंद्र आने वाले किसान अपने वाहनों के पीछे बगैर रिफ्लेक्टर न सिर्फ फर्राटा भर रहे थे बल्कि मार्ग किनारे ही वाहन पार्क कर रहे थे। इस मामले में क्रय केंद्र से चीनी मिलों को गन्ना ले जाने वाले ट्रक व ट्राॅला भी पीछे नहीं थे। इस समाचार को ‘अमर उजाला’ ने 24 जनवरी को कोहरे में रिफ्लेक्टर के बिना दौड़ रही गन्ना लदी ट्रालियां में दिन की तस्वीर व 26 जनवरी के अंक में बौद्ध परिपथ किनारे खड़े हो रहे गन्ना लदी ट्रालियां की खबर रात की दो तस्वीर के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिसका असर अब दिखने लगा है। गन्ना ले जाने वाले वाहन अब ट्रिपल एक्स लिखा लाल बैनर लगाकर जाते देखे जा रहे हैं।