फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 29 Jan 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। दशहरा मैदान से मझौवा सुमाल जाने वाले मार्ग पर रविवार देर रात सब्जी का ठेला लेकर जा रहे युवक को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी इकौना से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना अंतर्गत पटेल नगर निवासी बुधराम साहू (45) सब्जी का ठेला लगाता है। रविवार शाम वह भिनगा बाईपास महादा गांव से दशहरा मैदान होकर सब्जी का ठेला लेकर लौट रहा था। पवन हॉस्पिटल के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात ई रिक्शा की टक्कर से बुधराम जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी इकौना पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी गई। हालत में सुधार न देख बुधराम की पत्नी व पुत्र कृष्णा उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें