फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग के समय में कटौती: अब 31 मार्च तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे बैंक

Tue, 24 Mar 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश में बैंकिंग के समय में कटौती की गई है। 31 मार्च तक सभी बैंकों को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। एटीएम में पैसा बना रहे इसके लिए बैंक ऑफिस की सेवाएं चालू रहेंगी। यह निर्णय मंगलवार को स्टेट लेवल कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


लीड बैंक के महाप्रबंधक और संयोजक एसएलबीसी डॉ. रामजस यादव का कहना है कि आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक की सहमति के बाद केवल जरूरी बैंकिंग सेवाओं को ही प्रदेश में जारी रखा जाएगा। आम सहमति से एक बिजनेस कंटीन्यूटी प्लान बनाकर प्रदेश सरकार और नाबार्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अब इस तरह रहेगा बैंंकिंग का काम
- प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैंक शाखाएं खुलेंगी।  
- केवल जरूरी बैंक सुविधाएं जैसे कैश जमा व निकासी ही चालू रहेंगी
- सभी वैकल्पिक डिलीवरी चैनल जैसे डिजिटल बैंकिंग चालू रहेंगी ।
- चेक क्लीयरिंग हाउस, एटीएम बैंक ऑफिस, बैंक ट्रेजरी खुले रहेंगे।
- न्यूनतम स्टाफ के साथ बैंकिंग सेवा दी जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें