फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच दिन बैंकिंग के लिए बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक परिसर में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस की लखनऊ इकाई की ओर से पांच दिवसीय बैकि
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग और परफॉरमेंस लिंक्ड इन्सेंटिव (पीएलआई) योजना में भेदभाव समाप्त करना शामिल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी।
विज्ञापन

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर-2025 से तीन माह तक कई प्रदर्शन हुए। 27 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल भी की गई थी। केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। फोरम की केंद्रीय समिति ने अब दोबारा संघर्ष का बिगुल बजाया है। अनिल तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 30 अगस्त को एक्स अभियान, तीन सितंबर को पोस्टर अभियान होगा। आठ सितंबर को काला बैज धारण होगा और 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें