फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लालबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंककर्मी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन, धरना, रैली और सोशल मीडिया अभियान चला रहे हैं। 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक मांग नहीं मानी।
डीके सिंह ने कहा कि रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी और नाबार्ड समेत कई संस्थानों में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था है तो बैंकों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। राज्य संयोजक वाईके अरोड़ा ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू होने पर बैंककर्मी रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए तैयार हैं। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें