फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार, महिला के भाई ने लगाए ये आरोप

Fri, 03 Jan 2020 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयोध्या रोड स्थित मारुतिपुरम में बुधवार देर रात बैंककर्मी रेखा रजक (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। महिला के भाई ने हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के नवशील धाम फेज-2 निवासी यशदीप रजक की बहन रेखा की शादी डेढ़ साल पहले मारुतिपुरम निवासी अंकित चौधरी से हुई थी। रेखा कपूरथला स्थित यूनियन बैंक में कार्यरत थी।

बुधवार रात उनकी बड़ी बहन को पता चला कि रेखा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर यशदीप व अन्य परिवारीजन मारुतिपुरम पहुंचे। यशदीप के मुताबिक, रेखा का शव फंदे पर लटक रहा था और पैर जमीन पर टिके थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोपी को किया गिरफ्तार

यशदीप की सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, महिला के भाई का आरोप है कि अंकित पांच लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर रेखा को प्रताड़ित करता था। आशंका जताई कि अंकित ने उसकी बहन की हत्या की और वारदात छिपाने के लिए बाथरूम में शव फंदे से लटका दिया।

यशदीप के मुताबिक, अंकित खुद को ठेकेदार बताता था। बाद में पता चला कि वह कोई काम नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना व हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें