फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर बैंककर्मी ने की खुदकुशी

Thu, 23 Apr 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। मटियारी स्थित आस्था नगर निवासी प्राइवेट बैंककर्मी आकर्ष शर्मा (26) ने प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या कर ली। उनके पिता राजेश मिश्रा ने बुधवार को युवती पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

आकर्ष मूलरूप से बस्ती के बेलसर पैकोलिया गांव के रहने वाले थे। वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्राइवेट बैंक में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करते थे। उनके मित्र अक्षय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे आकर्ष की बाराबंकी निवासी प्रेमिका से फोन पर बात हो रही थी। दोनों में कहासुनी होने के बाद आकर्ष ने वीडियो कॉल के दौरान ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। युवती ने आकर्ष के मित्र को फोन कर जानकारी दी। इस पर वह, समीर सिंह, अनुराग तोमर और संदीप दुबे उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर वे अंदर पहुंचे तो आकर्ष को फंदे से लटका पाया।
दोस्तों ने उन्हें स्कूटी से चंदन अस्पताल पहुंचाया, वहंा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात करीब 11 बजे दोस्तों ने आकर्ष के पिता और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें