लखनऊ। आईआरसीटीसी बेहतर दरों पर पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा कराएगा। सोमवार को थाईलैंड कॉलिंग पैकेज लॉन्च किया गया है, जो 30 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगा।
आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से लाने-ले जाने की सुविधा, चार सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन में लंच, डिनर, ट्रेवेल बीमा, गाइड शामिल है। पर्यटकों को टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काज़ार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया कूज़ डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 73300 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 62800 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 61600 रुपये पैकेज की दर है। पैकेज की बुकिंग वेबसाइट www.irctctourism.com पर कराई जा सकती है। 9236367954 व 8287930922 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।