फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कर्नल और मेजर के बंद आवास से लाखों की चोरी, पुलिस ने दोनों घटनाओं में दर्ज किए अलग-अलग केस

Mon, 14 Jul 2025 04:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आलमबाग के एमआरए विहार कॉलोनी में कर्नल व मेजर के घर चोरी कर बदमाशों ने लाखों का माल उड़ा दिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमबाग में एमआरए विहार कॉलोनी निवासी कर्नल हरि कुमार गुप्ता और उनके पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन कपूर के बंद घर से 10 जुलाई को लाखों की चोरी हो गई। घर लौटने पर सोमवार को पीड़ितों ने आलमबाग थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


कर्नल हरि कुमार मूलरूप से देवरिया के रहने वाले हैं। वह कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में परिवार संग रहते हैं और वर्तमान में बेस अस्पताल लखनऊ में तैनात हैं। कर्नल बीते 15 जून से 14 जुलाई तक छुट्टी पर परिवार संग बाहर गए हुए थे। बीते शुक्रवार शाम आवास पर काम करने वाले माली सुनील रावत ने उन्हें कॉल कर घर और कमरों के ताले टूटे होने की जानकारी दी। सोमवार सुबह घर आने पर उन्हें अलमारी के लॉकर टूटे मिले। चोर लाखों के जेवर और नकदी चुरा कर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने 10 जुलाई को घटना अंजाम दी है। 

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- सरकारी स्कूलों का विलय शिक्षकों और छात्रों के हित में, इससे शिक्षा में सुधार होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण मामला: सनातन धर्म में वापसी पर छांगुर के साथी दे रहे धमकी, पीड़िताएं बोलीं- पुलिस नहीं करती सुनवाई


इतना ही नहीं, उसी रात पड़ोसी मेजर देवाशीष मोहन के आवास से भी चोर लाखों के जेवर समेट ले गए।  मेजर बीते नौ जून से 14 जुलाई तक छुट्टी पर थे। उन्हें घटना की जानकारी सहायक राइफलमैन दिल बहादुर प्रधान ने दी। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें