फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोइला बोइशाख में छाया बनश्री के गीतों का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संगीत से सजी शाम में बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख बुधवार को बंगाली क्लब में धूमधाम से मनाया गया। कोलकाता से आईं मशहूर गायिका बनश्री बिस्वास ने गीतों का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग झूम उठे। बंगाली क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि समारोह महान गायिका आशा भोसले को समर्पित किया गया।
विज्ञापन


125 वर्ष पुराने बंगाली क्लब के भवन में शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बंगाली समाज के लोग पहुंचे और सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी की। आकर्षण रहीं सारेगामापा की सेमी फाइनलिस्ट और इंडियन आइडल प्रतिभागी बनश्री बिस्वास। पश्चिम बंगाल के रायगंज की बनश्री और उनके कोलकाता बैंड ने खूब मनोरंजन किया। बनश्री को लखनऊ के बंग भाषी समाज की ओर से बुलबुल मुंशी सम्मान दिया गया।

बनश्री ने पहला गाना जेते दाओ अमाये डेको ना... पेश किया, जो आशा भोसले को समर्पित था। इसके बाद उन्होंने बांग्ला आ मार सोरसे इलिश..., गाड़ी चोले ना..., तोमार घरे बोसोत कोरे कोई जोना..., तोमैय रिध माझारे राखिबो... और बोली ओ ननदी... जैसे लोकप्रिय बांग्ला गीत पेश किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएएस लीना जौहरी, मित कुमार घोष, संयुक्ता सम्मादार, डॉ. शुभाशीष मुंशी, सजल बनर्जी मौजूद रहे। क्लब की कार्यवाहक महासचिव तृषा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एनाक्षी सिन्हा और निर्मोय मित्रा ने किया। अरुण कुमार बनर्जी ने सभी को नववर्ष की बधाई दी। मेहमानों को बंगाली मिठाई दरबेश से मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें