फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन पर नहीं है रोक, ग्रामीणों ने एसपी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा कोतवाली देहात क्षेत्र के कई गांवों में अवैध बालू खनन जारी है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कोतवाल से की, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन धड़ल्ले से जारी है, जिससे पड़ोसियों की खेत भी चपेट में आ रही है। परेशान ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम झाला, जोलाहनपुरवा, भगवानपुर, कुरवारी, सिंगहा में खाली जमीन व खेतों से बेधड़क अवैध बालू खनन की जा रही है। दिन व रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बालू खनन किया जा रहा है। खेतों के निकट बालू खनन होने से पास के ग्रामीणों के खेत भी चपेट में आ रहे हैं। इसकी शिकायत लोगों ने कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे खनन का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
गांव निवासी संजय मिश्रा, संदीप कुमार, लायकराम, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि अवैध खनन से सभी की खेत बंजर हो रही है। लेकिन कोतवाल सुन नहीं रहे हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर अवैध बालू खनन बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें