पैसे लेने का वीडियो वायरल होने पर आयुध लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित लिपिक को डीएम श्रुति ने सीडीओ रिया केजरीवाल के विकास भवन कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच में पुष्टि होने पर लिपिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि आयुध विभाग में तैनात लिपिक मोतीलाल के खिलाफ पैसे के लेन-देन का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर मोतीलाल को डीएम ने तत्काल निलंबित कर दिया है। डीएम के निर्देश पर मोतीलाल को सीडीओ के विकास भवन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में पैसे लेने की पुष्टि होने पर आयुध लिपिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।