फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के मुखबिर बन कर घर बैठे कमाएं हजारों रुपये, बलरामपुर एसपी ने शुरू की योजना

Thu, 04 Jul 2019 04:00 PM IST
ishwar ashish लाल जी सिंह/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर एसपी देवरंजन वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जमाने के साथ-साथ पुलिस भी अब हाईटेक होने लगी है। पुराने जमाने की तरह पुलिस की मुखबिरी करने वालों को अब सहयोग ही नहीं बल्कि नकद पैसा भी मिलेगा। बलरामपुर एसपी ने जिले में मुखबिर रोजगार योजना शुरु की है। योजना के प्रचार प्रसार के लिए 13 मुनादी टीमें भी तैनात की गई है।

विज्ञापन


अपराध तथा अपराधियों को रोकने के लिए मुखबिर रोजगार योजना काफी कारगार साबित होगी। इस योजना के तहत उन अपराधियों का भी पता चलेगा जिनका अभी पुलिस के पास कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मुखबिर रोजगार योजना के तहत चोरी की बाइक तथा तमंचे की सही खबर देने वाले मुखबिर को एक-एक हजार रुपये नकद दिया जाएगा। इसी तरह से अवैध पिस्टल व रिवाल्वर की सही सूचना पुलिस को देने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह गत 17 जून को नगर में शराब की दुकान के सेल्समैन से 75 हजार रुपये की लूट की पक्की सूचना देने वाले मुखबिर को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत मुखबिर को सूचना केवल एसपी के सीयूजी नंबर 9454400256 पर ही देना होगा।

विज्ञापन

गोपनीय रखी जाएगी पहचान

मुखबिर की सूचना व उसकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। योजना के लिए फंड की व्यवस्था एसपी शासन तथा खुद के सहयोग से करेंगे। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सभी 13 थाना क्षेत्रों में बाइक सवार पुलिस कर्मियों की 13 टीमें तैनात की गई है।

प्रत्येक टीम में दो पुलिस कर्मी सायरन तथा लाउडस्पीकर के साथ क्षेत्र में योजना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शीघ्र ही इस योजना के क्रियान्वयन का असर देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें