फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट फिर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट सोमवार को ठप हो गया। ऑक्सीजन आपूर्ति में कुछ समस्या हुई तो अफसराें ने जंबो सिलेंडर से वार्ड में आपूर्ति शुरू कराई। उनका कहना है कि किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई है। ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करवाने के लिए निजी कंपनी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में 776 बेड हैं और यहां दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इन प्लांट से इमरजेंसी, आईसीयू समेत दूसरे कई वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। इनमें से 990 एमएलडी का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट सोमवार दिन में खराब हो गया। इससे वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने लगी। वार्डों से ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलते ही अफसरों ने जंबो सिलेंडर पर पूरी व्यवस्था कर दी।
बीते साल दिसंबर में भी ऑक्सीजन प्लांट खराब हुआ था, जिसमें से एक प्लांट करीब 25 दिन बाद बनाया जा सका था। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध निजी कंपनी सॉयरेक्स के इंजीनियर कई बार दोनों प्लांट को सही कर चुके हैं, मगर कुछ ही दिनों में ऑक्सीजन प्लांट फिर खराब हो जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, बड़े प्लांट में दिक्कत आई है। संबंधित कंपनी को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें