फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की आईसीयू का होगा विस्तार

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में गंभीर मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू के विस्तार की योजना बनाई है। वर्तमान में संसाधनों और मैनपावर की कमी के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या हायर सेंटर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


756 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 150-200 मरीज भर्ती होते हैं, जिनमें से करीब 10-15 को आईसीयू की जरूरत होती है। वर्तमान में केवल 28 बेड ही संचालित हैं, जो हमेशा भरे रहते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल में 27 वेंटिलेटर मौजूद हैं, लेकिन मैनपावर (स्टाफ) की कमी के कारण वे बंद पड़े हैं।

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मैनपावर और अन्य संसाधनों की मांग को लेकर महानिदेशालय को पत्र भेजा जा रहा है। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि स्टाफ मिलते ही आईसीयू को पूरी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल का विस्तार अटका

लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू विस्तार की फाइल करीब एक साल से अटकी हुई है। अप्रैल में हुए अग्निकांड के बाद यहां महज 10 बेड पर ही आईसीयू का संचालन हो रहा है। निर्माण पूरा न होने से 20 बेड बंद पड़े हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, निर्माण एजेंसी जल्द काम शुरू करेगी और उम्मीद है कि दो महीनों में आईसीयू का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें