फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में बिजली गुल, मरीज बेहाल

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में बिजली गुल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। जनरेटर चालू किया गया, लेकिन वह कई विभागों में सपोर्ट नहीं कर पाया। नतीजतन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग की मशीनें बंद हो गईं और जांच पूरी तरह ठप हो गई। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने आए मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
विज्ञापन

करीब सवा घंटे तक बिजली न आने से वार्डों में पंखे भी बंद रहे। मरीज और तीमारदार गर्मी से परेशान हो गए। परिजन हाथ वाले पंखे झलकर मरीजों को राहत देने की कोशिश करते रहे।
डायलिसिस यूनिट भी प्रभावित
अस्पताल की नई बिल्डिंग के दूसरे तल पर चल रही डायलिसिस यूनिट में भी बिजली गुल हो गई। उस समय कई मरीज डायलिसिस पर थे। मशीनों में बैकअप होने से उनका इलाज पूरा हो सका, लेकिन नई डायलिसिस शुरू नहीं हो पाई। करीब आधे घंटे बाद बिजली आने पर यूनिट का काम फिर शुरू किया गया।
विज्ञापन


जांच रिपोर्टें अटकीं
पैथोलॉजी विभाग में कंप्यूटर बंद होने से जांच रिपोर्टें समय पर जारी नहीं हो सकीं। भर्ती मरीजों के इलाज की दिशा तय करने में भी देरी हुई। बिजली आने के बाद ही रिपोर्ट निकल पाईं।


Iकुछ देर के लिए बिजली गुल हुई थी। जनरेटर बैकअप से आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई। अंदरूनी फॉल्ट के कारण कुछ विभाग प्रभावित हुए थे, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया।I
I- डॉ. कविता आर्या, अस्पताल निदेशकI

बलरामपुर अस्पताल में बिजली गुल।

बलरामपुर अस्पताल में बिजली गुल।

बलरामपुर अस्पताल में बिजली गुल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें