लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कैंपल रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष और मोहम्मद भूरे को महासचिव चुना गया। जबकि गुलफाम रजा को विधि सलाहकार, उत्कर्ष गुप्ता को सचिव तथा मरी माता रोड से मोहम्मद दिलशाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर मोहम्मद यूनुस, असलान, सिद्धांत शुक्ला, हेमंत बंसल, मोईन, आकाश बगड़िया, भास्कर गुप्ता, नितिन अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने संगठन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय सचिव पीएम त्रिपाठी मौजूद रहे।